Pages

Friday, September 30, 2011

माँ दुर्गा के विभिन्न मंत्र


  • विविध उपद्रवों से बचने के लिए मां दुर्गा की आराधना इस मंत्र का जाप करते हुए करना चाहिए-


रक्षांसि यत्रोग्रविषाश्च नागा यत्रारयो दस्युबलानि यत्र |

दावानलो यत्र तथाब्धिमध्ये तत्र स्थिता त्वं परिपासि विश्वम् ||

  • विश्वव्यापी विपत्तियों के नाश के लिए मां दुर्गा की वंदना इस मंत्र के द्वारा करना चाहिए-


देवि प्रपन्नार्तिहरे प्रसीद प्रसीद मातर्जगतोखिलस्य |

प्रसीद विश्वेश्वरि पाहि विश्वं त्वमीश्वरी देवि चराचरस्य ||

  • महामारी नाश के लिए मां दुर्गा की आराधना इस मंत्र के द्वारा करना चाहिए


जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी |

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते ||

  • स्वर्ग और मोक्ष की प्राप्ति के लिए मां दुर्गा की स्तुति इस मंत्र के द्वारा करना चाहिए-


सर्वभूता यदा देवी स्वर्गमुक्तिप्रदायिनी |

त्वं स्तुता स्तुतये का वा भवन्तु परमोक्तयः ||


किसी भी मंत्र का जाप करते समय विशेष सावधानी बरते अन्यथा उसका दुष्परिणाम भी हो सकता हैं। 

No comments:

Post a Comment